एयरएशिया हादसा : सह पायलट उड़ा रहा था विमान

जकार्ता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने के बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरएशिया की विमान संख्या क्यूजेड8501 को उसका सह पायलट उड़ा रहा था। जांच के दौरान गुरुवार को इस बात का खुलासा हुआ।

नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी कमेटी (केएनकेटी) के प्रमुख जांचकर्ता मर्दजोनो सिस्वोसुवार्नो ने कहा, “जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे उसका सह पायलट उड़ा रहा था, जबकि विमान का पायलट उड़ान पर निगरानी रख रहा था।”

कमेटी के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर तथा वॉइस कॉकपिट रिकॉर्डर से मिले संकेतों के अनुसार, विमान एयरबस ए320-200 में 162 यात्री सवार थे और दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले इसका ‘वेट एंड बैलेंस इनवैलप’ सीमा के भीतर था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मर्दजोनो के हवाले से कहा, “दुर्घटना से पहले विमान में कोई खराबी नहीं थी। चालक दल के सभी सदस्यों के पास मान्य लाइसेंस तथा चिकित्सकीय प्रमाणपत्र था।”

उल्लेखनीय है कि बीते साल 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने के बाद एयरएशिया का यह विमान जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493