तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में बॉयफ्रेंड शीजान खान का खुलासा- ‘धर्म की वजह से तोड़ा रिलेशन’!

टीवी कलाकार तुनिषा शर्मा (20) की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार तुनिषा के बॉयफ्रेंड जीशान ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।

सूत्रों का मुताबिक, शीजान मोहम्मद खान ने कबूल किया है कि वह और तुनिषा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। शीजान खान ने पूछताछ में बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में भी बड़ा अंतर था। इसी वजह से उसने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप किया था। शीजान ने यह भी बताया है कि सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले भी तुनिषा ने खुद को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उस वक्त उसे बचा लिया था। उसने बताया कि इस बारे में उसने तुनिषा की मां को भी बताया था। हालांकि तुनिषा शर्मा के परिवार के लोग शीजान के इस बयान पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि शीजान केस से बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है।

मां वनिता शर्मा शीजान ने कहा कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, वह किसी और लड़की के साथ शामिल था, लेकिन उसके बावजूद वह तुनिषा के साथ था। शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए। शीजान पहले उसके साथ रिश्ते में आया, शादी का वादा किया और फिर उसे धोखा दिया। शीजान ने 3-4 महीने तक मेरी बेटी का इस्तेमाल किया।

टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार को टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने सह कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में सह कलाकारों और सेट पर काम करने वालों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से खारिज किया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक तुनिषा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल सामने नहीं आया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493