‘बॉम्बे वेल्वेट’ का पहला पोस्टर जारी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। रणबीर कपूर अभिनीत ‘बॉम्बे वेल्वेट’ का पहला पोस्टर गुरुवार को रिलीज हुआ। इसके साथ ही ‘जॉनी बलराज’ (रणबीर का किरदार) सबसे रूबरू हो गया है।

फिल्म के बहु प्रतीक्षित पोस्टर में रणबीर के किरदार से रूबरू कराया गया, जो फिल्म में मुक्केबाज व स्ट्रीट-फाइटर की भूमिका में है।

पोस्टर में लिखा है, “हेलो! मैं जॉनी बलराज हूं। आपसे मिलकर अच्छा लगा।”

‘बॉम्बे वेल्वेट’ लेखक ज्ञान प्रकाश की किताब ‘मुंबई फेबल्स’ पर आधारित है। फिल्म 1950 व 1960 के दशक की मुंबई को पेश करती है। फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर का स्वागत किया।

अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा, “जॉनी बलराज स्वागत है। ‘बॉम्बे बेल्वेट’ का हमारा पहला पोस्टर।”

फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493