झूठी निकली विजय और संगीता के तलाक की खबर

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये खबर गलत हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद थलापति विजय और संगीता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘विजय और संगीता के तलाक की खबरें आधारहीन हैं। किसी को नहीं पता कि ये खबरें कहां से शुरू हुईं।’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉलीवुड स्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से ये स्टार कपल जल्दी ही अलग हो सकता है। इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया। थलापति विजय और संगीता तमिल फिल्म इंडस्ट्री की पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की शादी को करीब 24 साल होने वाले हैं। ऐसे में इस स्टार कपल की तलाक की खबरों ने इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493