पटना: बिहार में जाति आधारित गणना आज से प्रारंभ हो जाएगी. इसके लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना देश भर में हो जाती तो ठीक था. हमलोगों ने इसका प्रयास भी किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि आज से जाति आधारित गणना शुरू हो रही है. जाति की गणना सही ढंग से हो इसको लेकर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है. गणना कार्य में लगे सभी कर्मचारी एक-एक घर में जाकर एक-एक चीज की जानकारी लेंगे.
नीतीश ने कहा कि अगर यहां का कोई व्यक्ति बाहर में रह रहा है तो उसके साथ भी कम्युनिकेशन ठीक ढंग से होनी चाहिए. इससे सही मायने में सभी जातियों की संख्या की गिनती हो सकेगी. इससे पूरे राज्य की जनसंख्या की गिनती हो जायेगी. लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी सरकार को हो जायेगी. उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने से उनके विकास के लिए योजनाएं शुरू करने में मदद मिलेगी, इससे लोगों को फायदा मिलेगा और इलाके का विकास होगा.
dharmpath.com dharmpath