कुआलालंपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया एयरलाइंस के लापता हुए विमान एमएच 370 के लापता होने की गुरुवार को आधिकारिक घोषणा कर दी गई। एक साल पहले यह विमान लापता हो गया था।
मलेशिया के नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान ने घोषणा की कि विमान एमएच370 को लापता मान लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, महानिदेशक ने यह भी कहा कि विमान में सवार यात्री तथा चालक दल के सदस्यों को मृत मान लिया गया है।
उन्होंने कहा, ” भारी मन तथा बेहद दुख के साथ मलेशिया सरकार की तरफ से हम मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच370 के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक घोषणा करते हैं और विमान में सवार सभी 239 लोगों को मृत माना जाता है।”
कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए आठ मार्च, 2014 को उड़ान भरने के 40 मिनट बाद मलेशिया एयरलाइंस का बोईंग 777-200 विमान लापता हो गया था। इस विमान में 239 यात्री सवार थे।
काफी खोजबीन के बाद भी इस विमान का न तो मलबा मिल पाया और न ही किसी यात्री का शव।
तलाशी दल ने दक्षिणी हिंद महासागर में 60 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी का काम आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट तक चलाया गया था।
dharmpath.com dharmpath