Security Breach At PM Modi’s Roadshow: कर्नाटक के हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी ANI ने घटना का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हुबली में रोड शो (PM Modi Roadshow) के दौरान एक शख्स भीड़ से निकलता है और हाथ में फूलों की माला लिए तेजी से पीएम मोदी की ओर बढ़ता है. प्रधानमंत्री मोदी के करीब पहुंचे शख्स को SPG गार्ड्स ने बड़ी चौकसी के साथ पीछे हटा दिया.
dharmpath.com dharmpath