मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने गाली गलौज करने के मामले में तोड़ी चुप्पी,गाली देने वालों किया माफ

भोपाल– विगत दिनों भोपाल के जंबूरी मैदान में 21 सूत्री मांगों को लेकर हुए करणी सेना के आंदोलन के दौरान कुछ करणी सैनिकों ने जोश में आकर अभद्र नारेबाजी करते हुए सीएम शिवराज के खिलाफ भी अपशब्‍द कहते थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए हरियाणा से ओकेंद्र राणा नामक कथित करणी सैनिक को गिरफ्तार भी किया, जो फिलहाल पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। इस मामले में करणी सैनिकों की ओर से माफी की अपील के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दरियादिली दिखाई। उन्‍होंने ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि सभी लोग मेरे अपने हैं और अगर कोई अपना गलती कर दे तो उसे खुद से अलग नहीं किया जाता। मेरे मन में उनके लिए अब कोई गिला-शिकवा नहीं।

इस मामले में क्षमा मांगी गई है, मैं भी अपनी माँ से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हो अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अब उनके लिए कोई गिला शिकवा नहीं है।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले दिनों एक आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षो पहले मेरे बचपन में ही हो गया था, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया। इस मामले में क्षमा मांगी गई है, मैं भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हो अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अब उनके लिए कोई गिला शिकवा नहीं है। आप सब अपने हैं और अपना भी कोई गलती कर दे तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493