गुर्जरबर्डीया-महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने गुर्जरबर्डीया पहुंचकर गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय की पूजा अर्चना करके आरती उतारी तथा गाय को गुड़ तथा दलिया खिलाया। उन्होंने कहा कि गाय की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। गाय के साथ भगवान के दर्शन हो जाते हैं। गाय में सभी देवी देवता वास करते हैं। खेती में रासायनिक खाद के प्रयोग करने से बहुत से जीव जंतु मर जाते हैं, लेकिन गाय के गोबर के साथ प्राकृतिक खेती करने से कोई भी जीव-जंतु नहीं मरता, बल्कि उससे प्राप्त फसल अधिक गुणकारी होती है। ऐसे फसल को खाने से व्यक्ति और मजबूत बनता है। इस दौरान राज्यपाल को गौशाला द्वारा तैयार सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया मौजूद थे।
मंदसौर जिले में पहला गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र शुरू करके किसानों के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है। इस नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र से किसानों का फायदा होगा। किसान गिर गाय के बारे में आसानी से जान सकेंगे। इस नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र से किसान शासकीय दर पर गिर नस्ल के केड़े ले सकेंगे, जिससे किसान भी पशुओं में नस्ल सुधार कर सकेंगे। नस्ल सुधार के पश्चात किसानों के घर दूध उत्पादन भी बढ़ेगा। जिससे उनकी आर्थिक उन्नति होगी। गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र में गुजरात से 25 गिर गायों को उनके बच्चों सहित लाया गया है। यह जिले के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। गिर गाय ऐसी प्रजाति है, जो सभी मौसम में ढल जाती है। इसलिए किसानों को इसे पालने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुजरात में इसीलिए गिर गाय को सबसे अधिक पाला जाता है।





+2
All reactions:
215
dharmpath.com dharmpath