Madhya Pradesh News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मारा क्रिकेट शॉट,भाजपा कार्यकर्ता चोटिल,अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh News: रीवा। रीवा में मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पहुंचे थे। इस दौरान ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने कुछ देर बल्‍लेबाजी भी की। इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

बल्‍ले से निकली गेंद भाजपा कार्यकर्ता के सिर में लगी। कार्यकर्ता को सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार बल्‍लेबाजी करते समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार शार्ट मारा। इस दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर गेंद लग गई।

इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विकास को सिंधिया की गाड़ी से ही संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया है जहां उनका इलाज किया गया है। घायल विकास को देखने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चिकित्सालय पहुंचे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493