रायपुर:राहुल गांधी ने आज रायपुर अधिवेशन में बोलते हुए कहा कि मैं 1977 में 6 साल का था. मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था. मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे.तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है. मैं इस बात पर हैरान था कि यह हमारा घर नहीं है. मां ने बताया कि यह सरकार का है. हमारा घर नहीं है. तब हमने पूछा कहां जाना है. मां ने कहा मालुम नहीं. आज 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है. मेरे परिवार का जो इलाहाबाद में घर है वह भी हमारा नहीं है.
dharmpath.com dharmpath