Meghalaya-Nagaland Elections Updates LIVE: आज सुबह सात बजे से मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. मतदान शाम चार बजे तक होगा. मेघालय में, 21 लाख (21,75,236) मतदाता हैं इनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष शामिल हैं. चुनाव मैदान में 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. राज्य में लगभग 81,000 पहली बार मतदाता हैं.राज्य के 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. मेघालय के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 36 खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं जबकि 24 गारो हिल्स क्षेत्र में हैं.कुल उम्मीदवारों में से 44 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath