Mp news : भोपाल के अन्नपूर्णा मंदिर में लगा पोस्टर,दूसरे धर्म और जाति के लोग पानी न पियें

MP News: राजधानी भोपाल के एक मंदिर में वाटर कूलर और दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है. पोस्टर पर एक धर्म विशेष और जाति विशेष को टारगेट कर विवादास्पद शब्द लिखे दिखे. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

कमला नगर थाना इलाके के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित अन्नपूर्णा धाम मंदिर से यह मामला सामने आया. यहां पूजा करने आए लोगों को मंदिर की दीवार और वाटर कूलर पर एक पोस्टर चिपका दिखाई दिया, जिस पर आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए थे.

पोस्टर पर लिखा था, एक धर्म विशेष और नीची जाति के लोग इस पानी को ना पिएं. इस वाटर कूलर से पानी बॉटल में भरकर न ले जाएं. अगर ऐसा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”। इस मामले में खास बात यह है कि पोस्टर के नीचे आदेश अनुसार जिस व्यक्ति का नाम लिखा है, वह कोई और नहीं, बल्कि मंदिर का सेवक है. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करने पर एक शख्स सोमवार सुबह 3:45 बजे पोस्टर लगाता हुआ दिखाई दिया.

इसके बाद मंदिर के सेवक केशर सिंह ने कमलानगर थाने पहुंचकर इस मामले में पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने फरियादी की शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493