मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सभी बहनों और बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, एक दिन के लिए नहीं, हर दिन, हर घंटा बहनों और बेटियों का होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे इस बात की संतुष्टि है कि बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए जो मैं कर सकता था वो मैंने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों की शादी के लिए कन्या विवाह-निकाह योजना, बेटियों की पढ़ाई, संबल योजना में बेटा-बेटी के जन्म के बाद मज़दूरी करने वाली बहनों के खाते में राशि जमा कराना, महिलाओं के लिए अलग इंडस्ट्रियल पार्क बनाना, महिलाओं के नाम पर संपत्ति हो जाए, इसलिए स्टाम्प शुल्क में कमी करना सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय महिलाओं के हित में लिए गए हैं। साथ ही 50 प्रतिशत महिलाओं को स्थानीय निकाय में आरक्षण, शिक्षा में 50 प्रतिशत और पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493