‘सच बोलने की चुकाई कीमत’-बंगला खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bungalow: राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन स्थित अपने बंगले को खाली कर दिया है. उन्होंने बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है. इस मौके पर 12 तुगलक लेन पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी मौजूद थीं.

बंगला खाली करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है. राहुल ने कहा कि ‘हिंदुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल तक यह घर दिया. मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. यह सच बोलने की कीमत है. मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं.’

मानहानि मामले में केरल की वायनाड सीट से सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. बता दें कि बीते 14 अप्रैल को राहुल गांधी ने अपने बंगले और कार्यालय से कुछ सामान को मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में शिफ्ट कर दिया था. आज उन्होंने अपने बचे हुए सामान को वहां से शिफ्ट करवाया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493