भारत की क्षमता 4-5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की : सिन्हा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले 10-12 सालों में चार से पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि यह समय भारत में निवेश करने के लिए उपयुक्त है, क्योंकि भारत धन कमाने के लिहाज से बेहतर स्थानों में से एक है।

यहां एक आयोजन में सिन्हा ने कहा, “भारत में निवेश करने के लिए बेहतर समय है। हम अगले 10 से 12 सालों में भारत की 2 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था को बढ़ा कर 4-5 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था तक लेकर जा रहे हैं।”

यह आयोजन इंडियन प्राइवेट और वेंटर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) ने आयोजित किया था।

सिन्हा ने कहा कि सरकार मुंबई को एक वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में विकास करना चाहती है।

सिन्हा के मुताबिक, “भारत आखिर सिंगापुर और लंदन की तरह क्यों एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र नहीं बन सकता? हम मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाना चाहते हैं।”

जयंत सिन्हा ने विदेशी निवेशकों को भरोसा दिलाया कि अगले बजट में कर मुद्दों को उपयुक्त तरीके से पेश किया जाएगा, क्योंकि भारत विदेशी पूंजी के निवेश को लेकर प्रतिबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493