कर्नाटक चुनावः वीरशैव लिंगायत फोरम ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में बड़ी सफलता हाथ लगी है. कर्नाटक वीरशैव लिंगायत फोरम (Karnataka Veerashaiva Lingayat) ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है. वीरशैव लिंगायत ने क 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देने के लिए एक आधिकारिक पत्र जारी किया है. फोरम ने लिंगायत समुदाय के लोगों से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया है. बता दें कि लिंगायत वोट अधिकतर बीजेपी के पक्ष में पड़ते रहे हैं. पूर्व सीएम येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493