बंगाल के सिनेमाघरों से गायब है ‘द केरल स्टोरी’

कोलकाता: ‘द केरल स्टोरी’ लगातार दूसरे दिन भी पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों से गायब रही क्योंकि सिनेमाघर मालिकों ने विवादित फिल्म के प्रदर्शन से दूर रहे. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को पलट दिया था और फिल्म के वितरकों ने कोशिश की थी कि इसके प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघर मालिक दिलचस्पी लें, लेकिन उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. बंगाल में फिल्म के वितरक सतदीप साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. किसी भी सिनेमाघर मालिक ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अभी तक हां नहीं की है.’’

‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि केरल में किस प्रकार महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया और किस तरह उन्हें आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल में धकेला गया. इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है. विपुल शाह की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने इस फिल्म का निर्माण किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493