मैं हिन्दू हूँ,लेकिन बेवकूफ नहीं हूँ,धर्म विचार का विषय है,आचार का विषय है,प्रचार का नहीं : जबलपुर में गरजे कमलनाथ

jabalpur election news kamalnath: प्रियंका गांधी ने मप्र के जबलपुर से 2023 के विधानसभा चुनावों का शंखनाद किया,इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जम कर गरजे ,उन्होंने कहा मैं हिन्दू हूँ,लेकिन बेवकूफ नहीं हूँ,धर्म विचार का विषय है,आचार का विषय है,प्रचार का नहीं,भाजपा इसे सिर्फ प्रचार का विषय बनाती है. तबियत खराब होने के बाद भी कमलनाथ मंच पर खांसते रहे और बोलते रहे.

उन्होंने कहा शिवराज ने कैसा प्रदेश सौंपा जो किसानों की आत्महत्या में नंबर वन,बेरोजगारी में नंबर वन,महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन प्रदेश सौंपा।

हमारे सामने बहुत सी चुनौतियाँ थीं,सौदेबाजी से सरकार गिराई,शिवराज सिंह से पूछता हूँ आपने दिया क्या? आपने महंगाई दी,बेरोजगारी दी,कोरोना की मौतें दी,भर्ती घोटाले दिए,माफिया राज दिया,बलात्कार दिया,घर-घर में शराब दी।

उन्होंने कहा मैं शिवराज को नाचने में नहीं हरा सकता,घोषणा में नहीं हरा सकता।उन्होंने कहा यह चुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है,आज का नौजवान हाथों में काम चाहता है,जनता से आह्वान करते हुए कमलनाथ ने कहा पांच महीने बाद आप कमलनाथ को नहीं,कांग्रेस को नहीं,अपने सामने मप्र की तस्वीर रख कर देखना,सच्चाई को देखना और वोट करना।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493