टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की प्रधानमन्त्री मोदी से मुलाक़ात हुई

न्यूयॉर्क: पीएम मोदी तीन दिनों के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पहले दिन न्यूयॉर्क में सीईओ, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, विद्वानों, उद्यमियों, अर्थशास्त्रियों, कलाकारों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात की. साथ ही पीएम मोदी न्यूयॉर्क में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात किए. एलन मस्‍क ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया और भारत आने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि वह अगले साल भारत दौरे पर आएंगे.

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि ‘मैं भारत के भविष्य को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं. भारत में दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में अधिक संभावनाएं हैं. मैं कह सकता हूं कि पीएम मोदी भारत की काफी फिक्र करते हैं और वहां काफी चीजें सही करना चाहते हैं. उनका नजरिया नई कंपनियों को लेकर बहुत उदारवादी है. वे हमें महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मैं मोदी का फैन हूं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493