bageshwar dham news: बागेश्वर धाम में कट्टा और कारतूस के साथ पहुंचा युवक गिरफ्तार

छतरपुर: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham News In Hindi) में एक युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ है। युवक के पास से एक जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक शिवपुरी का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के अंदर परिक्रमा मार्ग में सज्जन खान नाम का 44 साल है। युवक अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। धाम में मौजूद भक्तों और सेवादारों ने जब कट्टा लेकर घूम रहे युवक को देखा तो सूचना पुलिस को दी। बमीठा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493