राजस्थान:कृषि विभाग के 555 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर- कृृषि विभाग ने कृृषि अधिकारी के 25, कृृषि पर्यवेक्षक के 430, निजी सहायक ग्रेड-II (शीघ्र लिपिक) के 16 और कनिष्ठ सहायक के 84 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए सम्बन्धित भर्ती एजेन्सियों को अभ्यर्थना भिजवाई है।

अतिरिक्त निदेशक कृषि (प्रशासन) श्री हीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कृृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ तत्परता से काश्तकारों को देेने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नयें पद सृृजन के साथ रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में कृृषि अधिकारी के 25 पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग को, कृृषि पर्यवेक्षक के 430 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को और निजी सहायक ग्रेड-II के 16 पदों एवं कनिष्ठ सहायक के 84 पदों के लिये प्रशासनिक सुधार विभाग को अभ्यर्थना भिजवाई जा चुकी है। शीघ्र ही भर्ती एजेन्सियों द्वारा इन पदों पर भर्ती की जायेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493