प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आज शहडोल आगमन

भोपाल :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आज शहडोल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की लाँचिंग और पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों एवं जनजातीय मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल होंगे। प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखण्डों के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद की पूरी रिपोर्ट होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल ऑपरेशन गाइड-लाइन एवं मेनुअल का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिये किये गये प्रयासों एवं नवाचार संबंधी फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493