भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोजगार सहायक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए हाल ही में उनके हितों में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में आँगनवाड़ी और रोजगार सहायकों के संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह और श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थी।
dharmpath.com dharmpath