राजस्थान कांग्रेस: सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरने के संकेत

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़े 25 से अधिक नेताओं की करीब चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493