विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत नन्हवारा कला में प्रधानमंत्री की जल नल योजना भी हुई फेल, सरपंच सचिव की लापरवाही से पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं ग्रामवासी

कटनी– कटनी जिला की विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्हवारा कला में पानी के लिए ग्रामवासी दर दर की ठोकरें खाते हुए नजर आ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने हेतु पानी की टंकी बनाई जा रही है लेकिन ठेकेदार की लेट लतीफी एवम निष्क्रियता के कारण अभी तक टंकी नहीं बन पाई और ग्रामवासी चुल्लू चुल्लू भर पानी के लिए भटक रहे हैं। अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। जहां शहर की सुख सुविधाओ को देखकर गांव के लोग शहर की ओर पलायन कर रहे हैं, उनमें से एक पानी की समस्या भी है। गांव में न तो प्रशासन है न हीं कोई प्रशासनिक काम करने का लहजा। सरपंच सचिव भी ग्रामीणों को पानी नहीं दिलवा पा रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493