हर दीदी बनेगी लखपति:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

bhopal-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास हमारी सरकार का मकसद है। प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन के साथ ही जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दीन-दुखियों का दुख दूर करना मेरा उद्देश्य है। आज जन-दर्शन के दौरान, मुझे एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनका मकान टूट गया था। मैंने तुरंत उनको मकान बनाने के लिये स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये स्वीकृत किये। मैं किसी बहन की आँखों में आँसू नहीं रहने दूँगा, यह मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सिवनी जिले में विकास पर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 287 करोड़ 48 लाख 39 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493