राजधानी भोपाल में तेज बारिश, मुलताई में चैक डैम फूटा

भोपाल। प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश का क्रम जारी है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर तीन बजे के बाद तेज बारिश हुई। वहीं, बैतूल जिले में बीती रात से हो रही तेज बारिश के चलते मुलताई में चैक डेम फूट गया है। इधर, बड़वानी में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 7 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वानी में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 7 मीटर ऊपर बह रही है। नर्मदा के तटीय गांवों में डूब का खतरा मंडराने लगा है। राजघाट का पुराना पुल डूब चुका है। घाट के ऊपर बने दत्त मंदिर के अंदर तक पानी पहुंच गया है। नर्मदा के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन व एनवीडीए भी सतर्क हैंl शाजापुर जिले में रात से ही बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। यहां 24 घंटे के अंदर 0.8 इंच बारिश दर्ज की गई है। भिंड में 2 दिन से हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है।बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक में वर्धा के 6 और चन्दोरा डैम के सभी आठ गेट खोल दिए गए हैं। पारसडोह डैम के दो गेट को दो मीटर तक खोल दिया गया है। इससे पहले जिले के सिलादेही गांव में गुरुवार रात तेज बारिश के बाद शुक्रवार सुबह चैक डैम फूट गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि रात में ही डैम से रिसाव शुरू हो गया था, लेकिन सुबह होते-होते डैम का एक बड़ा हिस्सा टूटकर तेज बहाव में बह गया। सीईओ मनीष शेंडे ने बताया कि तेज बारिश के कारण डैम के बहने की बात सामने आई है। तेज बारिश के चलते सड़क से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। ताप्ती नदी उफान पर है, जिसकी वजह से ताप्ती सरोवर भी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। मुलताई में अंभोरा नदी भी उफान पर है। यहां पट्टन में घाट-अमरावती के बीच पड़ने वाली पुलिया का आधा हिस्सा बह गया। पानी कई फीट ऊपर से बह रहा है। आवागमन पूरी तरह से बंद है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493