रोहित ने नई फिल्म को लेकर साधी चुप्पी

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बारे में इन दिनों यह अफवाह गर्म है कि वह नई फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल के साथ बना रहे हैं, लेकिन रोहित ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कहा कि अपनी अगली फिल्म के कलाकारों के नाम का खुलासा वह अगले महीने करेंगे।

रोहित ने आईएएनएस द्वारा इन अफवाहों को लेकर सवाल उठाए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इस समय मुझे लगता है कि मुझे छोड़कर सब लोग मेरी फिल्म के लिए कलाकार चुनने में जुटे हैं और अपनी अपनी राय दे रहे हैं। मैं बस इंतजार कर रहा हूं और मजे ले रहा हूं।”

रोहित को अब इस तरह की अफवाहों की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “यह एक प्रक्रिया है। जब भी मैं कोई फिल्म शुरू करता हूं, तो यह सब शुरू हो जाता है। मैं अगले महीने फिल्म के बारे में खुलासा करूंगा।”

रोहित की नई फिल्म के बारे में लगाए जा रहे कयास यदि सही निकलते हैं, तो ‘करण-अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ की सुपर हिट शाहरुख-काजोल की जोड़ी रोहित की नई फिल्म में नजर आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493