अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव

इंदौर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए हैं। वे दोपहर करीब में इंदौर पहुंचे। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापांव पहुंचकर पहाड़ी पर स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने यहां नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर करीब दो बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर से जानापाव के लिए रवाना हो गए। इसी के साथ उनका नाम भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो गया। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है। अमित शाह दोपहर करीब सवा दो बजे जानापाव पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने जनकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां पूजन-अर्चन के बाद शाह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493