डेप, हर्ड अगले सप्ताहांत बहामास में करेंगे विवाह

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप और उनकी प्रेमिका अंबर हर्ड अगले सप्ताहांत बहामास में विवाह बंधन में बंध जाएंगे।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के अनुसार, डेप और 28 वर्षीय हर्ड ने दिसंबर 2013 में सगाई की थी। उनकी योजना सात-आठ फरवरी को बहामास में करीब 50 मेहमानों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधने की है।

विवाह समारोह में दुल्हन का परिवार और डेप की बेटी लिलि रोज (15) एवं बेटा जैक (12) भी शामिल होंगे। लिलि और जैक, डेप और उनकी पूर्व प्रमिका वेनेसा पैराडाइज की संतान हैं।

एक सूत्र के अनुसार, डेप और हर्ड ने अपने व्यस्ततम समय सारणी में से बड़ी मुश्किल से विवाह के लिए वक्त निकाला है।

सूत्र ने बताया, “हर्ड इस समय लंदन में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और डेप को ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ की अगली कड़ी की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है, तो अगले सप्ताहांत सब लोग विवाह समारोह के लिए एक जगह इकट्ठा हो रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493