रणधीर अंकल के पसंदीदी अभिनेता हैं रणबीर

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों ‘जीत’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘जवानी दीवानी’ में काम करे चुके अनुभवी अभिनेता रणधीर कपूर का कहना है कि उनके भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर वर्तमान हिंदी सिनेमा जगत के सबसे काबिल अभिनेता हैं।

रणबीर, रणधीर कपूर के छोटे भाई अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू के बेटे हैं।

रणधीर ने मुंबई में एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान रणबीर के बारे में सवाल किए जाने पर कहा, “रणबीर एक काबिल अभिनेता है और मौजूदा पीढ़ी के मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। वह बेहद गंभीर और अच्छा कलाकार है। वह अच्छा काम कर रहा है और अच्छी फिल्मों का चुनाव कर रहा है।”

रणबीर बहुत जल्द फिल्म ‘रॉय’ में दिखाई देंगे। फिल्म 13 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493