वेलेंटाइन्स डे के लिए रॉय उचित फिल्म : जैकलीन

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की फिल्म ‘रॉय’ वेलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जैकलीन ने कहा कि उनकी फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है और यह दर्शकों के लिए वेंलेंटाइन्स डे का बेहतरीन तोहफा होगी।

जैकलीन ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि रॉय वेलेंटाइन्स डे वाले सप्ताह में रिलीज हो रही है। ‘रॉय’ एक रहस्य रोमांच फिल्म है, लेकिन यह एक बहुत ही रूमानी प्रेम कहानी भी है। मेरे ख्याल से वेलेंटाइन्स डे पर यह फिल्म देखने जाना अच्छा होगा।”

रॉय एक प्रेम त्रिकोण आधारित फिल्म है। इसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जैकलीन दोहरी भूमिका में नजर आएंगी।

इसी बीच जब जैकलीन से वेलेंटाइन डे की उनकी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरे पास वेलेंटाइन्स डे के लिए कोई योजना नहीं है। मेरा कहने का मतलब है कि कोई रोमांटिक योजाना नहीं है, क्योंकि मैं ‘रॉय’ के प्रीमियर में जा रही हूं। मुझे लगता है मेरे लिए वेलेंटाइन्स डे मनाने का यह सबसे अच्छा तरीका होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493