वकील हरीश साल्वे की 68 की उम्र में तीसरी शादी की

पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी शादी कर ली है. दुनिया के सबसे महंगे वकीलों में शामिल हरीश साल्वे की उम्र 68 वर्ष है और तीन साल पहले साल 2020 में ही उन्होंने दूसरी शादी भी की थी. हरीश शाल्वे की तीसरी शादी में पूर्व IPL कमिश्नर और भागकर लंदन गए ललित मोदी, नीता अंबानी और स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हुए.

हरीश साल्वे की पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी था, जिनसे वह साल 2020 में अलग हो गए थे. 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कारौलीन से दूसरी शादी की थी. कारौलीन की भी यह दूसरी शादी थी. अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है. उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है.

नॉर्थ लंदन में रहने वाले हरीश साल्वे ने अक्टूबर 2020 में 56 साल की कारौलीन ब्रोसार्ड से चर्च में शादी की थी. उस समय भी उनकी शादी में शामिल होने के लिए सिर्फ 15 ही मेहमानों को बुलाया गया था, क्योंकि उस समय कोरोना पैंडेमिक की वजह से भीड़भाड़ पर रोक लगी थी.

हरीश साल्वे ने जब 2020 में कारौलीन से शादी की थी उस समय कारौलीन की 18 साल की एक बेटी थी. कारौलीन यूके में ही पली बढ़ीं थीं. उन्होंने चेल्सिया स्कूल ऑफ आर्ट्स से फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री ली थी. साल्वे की भी पहली शादी से मीनाक्षी के साथ दो बेटिया हैं, जिनके नाम सान्या और साक्षी हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493