‘जवान’ की कमाई, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान फिल्म ने बीते चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख की फिल्म जवान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा जगत के लिए नए बेंचमार्क सेट कर रही है. शाहरुख खान और विजय सेतुपति जैसे बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजी ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने चार दिन में ढाई सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया लेकिन पांचवें दिन वीक डेज में इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट हुई है. बावजूद इसके इस फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर चार रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं.  फिल्म ने पांचवें दिन अपहने पहले सोमवार को रविवार की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपये कम कमाई की है.

फिल्म प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुताबिक, जवान ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350.47 करोड़ रुपये कमाए. वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 500 करोड़ क्रॉस करने वाली पहली फिल्म बन गई है. वहीं फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 316 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 316 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493