मुस्लिम धर्म में शादी करने पर बोलीं करीना कपूर ‘इससे क्या फर्क पड़ता है..’

करीना कपूर ने दूसरे धर्म में शादी करने पहली बार चुप्पी तोड़ी और करीना ने कहा कि, ‘सैफ और मैं एक दूसरे को पसंद करते हैं और एंजॉय करते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस धर्म के हैं और किसे मानते हैं.

करीना ने अपने अलग धर्म पर होने पर कहा कि हमारे बीच कभी भी अलग धर्म पर चर्चा नहीं होती और इस मामले में बात करने का कोई भी प्वाइंट नहीं है.

करीना ने इसी पर आगे बात करते हुए कहा कि ‘सैफ को देखकर कोई नहीं कहेगा कि 53 साल के हैं। मेरे ख्याल से उम्र मायने नहीं रखती, सबसे ज्यादा जो मायने रखता है वो एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है’.

जब करीना कपूर से पूछा गया कि सैफ अली खान और उनके बीच 10 साल का फासला है. क्या इससे उन्हें कोई फर्क पड़ता है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘अगर उम्र की बात है तो वह पहले से कई ज्यादा हॉट हैं. मैं इस बात से खुश हूं कि मैं उनसे 10 साल छोटी हूं’.

मुंबई में ‘एक्सप्रेस अड्डा’ कार्यक्रम के दौरान करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ अपनी मैरिड लाइफ के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते हुए करीना ने कई सारे सवालों के जवाब दिए. उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल किया गया था. दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा इस रिश्ते पर बातें करते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493