शाहरुख खान की फिल्म जवान के रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और इन दस दिनों में Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए, जिसे तोड़ पाना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होगा.
शाहरुख खान बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म बन गई है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा 129.6 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया.
जवान ने एक दिन में सबसे ज्यादा 81 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अपने पहले शनिवार में सबसे ज्यादा 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
शनिवार ही नहीं जवान अपने पहले रविवार के दिन भी सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
जवान ने रिलीज के तीन दिन के भीतर ही 384.69 करोड़ रुपये का कलेक्श कर लिया था, जो किसी भी फिल्म से ज्यादा है.
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है.