कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना फतह में जुटी कांग्रेस

CWC: खरगे ने कहा, देश की बहुमूल्य पीएसयू को मोदी सरकार, चंद पूंजीपति मित्रों के हवाले कर रही है। उनके फायदे के लिए नीतियां बदली जा रही हैं। उनके हक में कानून बन रहे हैं। गत दिनों पीएम के करीबी कारोबारी की कंपनियों में 20,000 हजार करोड़ रुपे का शेल कंपनियों द्वारा निवेश हुआ है…

तेलंगाना के हैदराबाद में हो रही कांग्रेस कार्य समिति ‘सीडब्ल्यूसी’ की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने शुरुआती संबोधन में भाजपा पर ‘बगलडूब’ दांव चल दिया है। अपने इस दांव के जरिए खरगे ने भाजपा को बता दिया है कि दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी जुट गई है। ओपनिंग रिमार्क्स में मल्लिकार्जुन खरगे ने सीधे तौर पर मोदी सरकार पर हमला बोलने की बजाए, ‘बगलडूब’ दांव की मदद ली। यह भारतीय कुश्ती का एक प्रसिद्ध दांव है। इस दांव में एक पहलवान, सामने वाले पहलवान की बगल से निकल जाता है। यानी उसकी पकड़ से बाहर निकलकर वह उसे परास्त कर देता है। कई बार यह दांव, किसी दूसरे दांव को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खरगे ने भी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में वही किया है। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा, जिस पर वे बोले न हों। सीधे तौर से उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष नहीं किया, मगर अप्रत्यक्ष तौर से कोई कमी भी नहीं छोड़ी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493