झाबुआ में तालाब फूटने से 8 लोग बहे

भोपाल। प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है। कई हिस्सों में बारिश अब मुसीबत का रूप ले चुकी है। प्रदेश की बड़ी नदियां उफान पर हैं। जिससे कई गांवों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते झाबुआ में बड़ा हादसा हो गया। यहां बहादुरपाड़ा गांव स्थित तालाब बारिश के कारण टूट गया जिसमें गांव के 8 लोग वह गए। प्रशासन ने अभी तक 2 लोगों के शव बरामद किए हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। वहीं बड़वानी के सजवानी गांव में नहर फूटने से गांव में पानी आ गया और स्टेट हाईवे भी बंद हो गया।

 

 

शनिवार देर रात झाबुआ में तालाब फूटने के बाद से प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। मोटर वोट की मदद से दो लोगों के शव अभी तक खोज लिए गए हैं। 6 अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। एसडीआरऍफ़ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटना स्थल के आसपास काफी दूर तक टीम ने लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493