कनाडाई प्रधानमंत्री ने सिख नेता की हत्या में भारत की भूमिका के आरोप को फिर दोहराया

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बीते गुरुवार (21 सितंबर) को दोहराया कि उनके देश की सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के ‘विश्वसनीय’ कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल थे. वह जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का जिक्र कर रहे थे.

ट्रूडो ने कहा, ‘जैसा कि मैंने सोमवार (18 सितंबर) को कहा था कि यह मानने के विश्वसनीय कारण हैं कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे. कानून के शासन वाले देश में, ऐसी दुनिया में जहां अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित आदेश मायने रखते हैं, यह अत्यंत मूलभूत महत्व की चीज है.’

वह संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने भारत सरकार से निज्जर की हत्या की आधिकारिक जांच में सहयोग करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास स्वतंत्र न्याय प्रणाली और मजबूत प्रक्रियाएं हैं, जो अपनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगी और हम भारत सरकार से इस मामले की सच्चाई जानने के लिए आगे बढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ने का आह्वान करते हैं.’

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम कानून के शासन वाले देश हैं. हम कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने और अपने मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करना जारी रखेंगे. अभी हमारा ध्यान इसी पर है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493