चुनाव पूर्व कांग्रेस MLA विपिन वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें

भोपाल- विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट ने आगर-मालवा से विधायक वानखेड़े को 12 साल पुराने धरना प्रदर्शन के मामले में एक साल की सजा सुनाई है। वानखेड़े के अलावा इस मामले में कोर्ट ने युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी समेत कुल 6 लोगों को दोषी करार दिया है और 1 साल की सजा सुनाई है।

 

यह पूरा मामला साल 2011 का बताया जा रहा है। तब विधायक विधायक वानखेड़े और विवेक त्रिपाठी एनएसयूआई कार्यकर्ता थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से होते हुए विपिन वानखेड़े और विवेक त्रिपाठी सैंकड़ों छात्रों को लेकर जब विधानसभा कूच कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493