MP_Elections: CM शिवराज को टक्कर देंगे रामायण के हनुमान

भोपाल- नवरात्रि के शुभ अवसर पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ को टिकट दिया गया है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल को मैदान में उतारा है। विक्रम मास्ताल ने रामायण-2 में हनुमान का किरदार निभाया था।

कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने “हनुमान” को मैदान में उतारा है। बुधनी से कांग्रेस की टिकट पर विक्रम मस्ताल चुनाव लड़ेंगे।बुधनी के रहने वाले मस्ताल मशहूर टीवी सीरियल एक्टर हैं। उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया है। मस्ताल बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493