MP Elections 2023: जय विलास पैलेस के बाहर करीबी के समर्थकों का हंगामा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh BJP, Elections 2023)  के लिए टिकट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia)  के वफादार माने जाने वाले भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने रविवार को ग्वालियर में सिंधिया परिवार के जय विलास पैलेस (Jai Vilas Palace)  के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पैलेस के गेट तक पहुंचे और कहा कि वह उनके और गोयल के साथ हैं. इस दौरान जय विलास पैलेस के बाहर भारी हंगामा नजर आया.

गोयल के समर्थकों के आक्रोश को शांत करने की कोशिश करते हुए सिंधिया ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत को समझते हैं. उन्होंने कहा कि 15-20 साल पहले कई कद्दावर नेताओं के टिकट काटे गए थे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493