MP Election 2023: कांग्रेस ने चार सीटों पर प्रत्याशी बदले

भोपाल-मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। इनमें सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा शामिल है।

कांग्रेस ने मुरैना जिले की सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह विधायक अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले की पिपरिया सीट से अब गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी चुनाव लडेंगे।

कांग्रेस ने उज्जैन की बड़नगर और रतलाम की जावरा सीट पर भी फेरबदल किया है। बड़नगर सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल चुनाव लड़ाने। वहीं, पार्टी ने जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, इन चार सीटों पर कांग्रेस द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा था। जनभावनाओं को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने यहां प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया है। इससे पहले कांग्रेस ने गोटेगांव, दतिया और पिछोर में प्रत्याशी बदले थे। यानी कांग्रेस 7 सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493