rajsthan_election_2023: कांग्रेस की सात गारंटी जनता को

जयपुर– राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से 7 बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप अथवा टैबलेट दिए जाएंगे।

कांग्रेस की सात गारंटी

किसानों के लिए: छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू करेंगे। गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा।

छात्रों के लिए: सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत नहीं होगी। सभी को एडमिशन दिया जाएगा।

युवाओं के लिए: हर कॉलेज में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा।

आपदा पीड़ितों के लिए: प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए: राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है। अब OPS गारंटी कानून लाया जाएगा।

कांग्रेस चुनावों के लिए अब तक 7 गारंटी की घोषणा कर चुकी है। 2 गारंटियों की घोषणा 2 दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में की गई थी। इसमें गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए और सभी को 500 रुपए में सिलेंडर शामिल है। गहलोत ने कहा कि इन गारंटियों के अलावा कांग्रेस घोषणा पत्र भी जल्द ही जारी करेगी। इस चुनाव में कांग्रेस ने अलग-अलग चरणों में गारंटी देने का नया दांव खेला है।

गहलोत ने केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ED के अफसरों ने पिछले 6 महीने से किराए पर घर ले रखे हैं। वहीं डेरा डाले रहती है तो मुख्यमंत्री क्या करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के इशारे पर ED नाच रही है, CBI नाच रही है। गहलोत ने आगे कहा कि मोदीजी को समझ में नहीं आ रहा, लेकिन आपकी देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजस्थान और हमारी गारंटियों से मोदी इतने घबरा गए हैं कि वे अब यह कहने लगे हैं कि हम गारंटी देते हैं। हमारी गारंटी मॉडल को प्रधानमंत्री मोदी फॉलो कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493