चुनाव के समय धर्म, देशभक्ति का गुलदस्ता देती है भाजपा:प्रियंका गांधी का इंदौर में बयान

इंदौर-प्रियंका ने कहा भाजपा को जब जनता से काम निकालना होता है तो धर्म और देशभक्ति का गुलदस्ता पकड़ा देती है। नोटबंदी के समय देशप्रेम की बातें कर जनता को लाइन में लगवा दिया, लेकिन फायदा अमीरों को हुआ। जब हमारी सरकार थी तब भी टाटा बिरला जैसे उद्योगपति थे। हमें पता रहता था कि वे गाडि़यां, टूथपेस्ट , साबुन बनाते है, लेकिन किसी को नहीं पता कि अडानी,अंबानी क्या बनाते है। वे सिर्फ देश की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे है। जनता का वोट धर्म नहीं जागरुकता के लिए होना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत की बातें कम करे और 10 सालों में हुए विकास के बारे में बताए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए अपने लिए 16 हजार करोड़ के दो नए हवाई जहाज खरीदे और संसद की नई बिल्डिंग करोड़ोंं खर्च किए।

इंदौर में आयोजित चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सरकारी पद खाली है, फिर भी युवा को रोजगार नहीं है। युवा सेना में जाना चाहता है, लेकिन मोदी सरकार उनके लिए चार साल नौकरी कर घर बैठने की स्कीम लाई। महंगाई बढ़ती जा रही है। विराट की सेंचुरी की साथ महंगे प्याज की भी सेंचुरी हो गई,लेकिन प्रधानमंत्री इस बारे में कुछ नहीं बोलते।

प्रियंका ने कहा कि मैं अपनी दादी इंदिरा गांधी का नाम लेती हुं तो मोदी आपत्ति लेते है, लेकिन वे अपने हर भाषण में नेहरुजी को याद करते है। कभी कहते है कि कांग्रेसियों का खून खराब है। उन्होंने क्या हमारे खून की लैंब में जांच कराई है। कांग्रेस एक क्रांतिकारी पार्टी रही है। हमारी सरकारों ने समानता के साथ सबको आगे बढ़ाने की कोशिश की।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत की बातें कम करे और 10 सालों में हुए विकास के बारे में बताए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए अपने लिए 16 हजार करोड़ के दो नए हवाई जहाज खरीदे और संसद की नई बिल्डिंग पर 25 हजार करोड़ बेवजह खर्च किए। सरकार के पास गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए काम करने का कोई विजन नहीं है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493