दीपावली पूजन का मुहूर्त 2023

श्री महालक्ष्मी पूजा दीपोत्सव का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या रविवार तारीख 12 नवंबर 2023 को होगा.

लाभ अमृत वेला – दोपहर 12:00 – 12.44 तक

अभिजीत वेला – दोपहर 01:43 – 03:04 तक

शुभ वेला – सायं 05:46 – रात्रि 08:25 तक

प्रदोष वेला – सायं 05:46 – रात्रि 09:04 तक

शुभ अमृत वेला – रात्रि 09:04 – 10:43 तक

चंचल वेला – रात्रि 02:01 – 03:40 तक

पूजा का समय (घर और ऑफिस दोनों के लिए)

वृश्चिक लग्न – सुबह 07:20 – 09:37 तक

कुंभ लग्न – दोपहर 01:27 – दोपहर 02:55 तक

वृष लग्न – सायं 06:00 – 07:57 तक

निशीथकाल (सिंह लग्न) – मध्यरात्रि 12:28 – 02:43 तक (इस अवधि में कनकधारा स्तोत्र का पाठ विशेष लाभकारी रहता है)

स्थिर लग्न – दीपावली का पूजन यानी लक्ष्मी और श्री गणेश जी की पूजा सदैव स्थिर लग्न में की जाती है. स्थिर लग्न लेने का कारण यह है कि लक्ष्मी माता आपके यहां स्थिर हों. आप की उपासना और प्रार्थना में स्थिरता आए इसके लिए स्थिर लग्न में पूजा की जाती है.

कुंभ लग्न – जो लोग ऑफिस में हैं या अपना कारोबार करते हैं, दुकान आदि है तो उन लोगों को कुंभ लग्न में पूजा करनी चाहिए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493