उप्र सरकार : दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार

Yogi Government Free Cylinder: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि होली के अवसर पर मार्च में उनकी सरकार एक बार फिर निशुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाएगी. एक सरकारी बयान के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर यहां लोकभवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए निःशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल वितरण अभियान की शुरुआत की. इस अभियान पर प्रदेश सरकार 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि होली के अवसर पर मार्च में उनकी सरकार एक बार फिर निशुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाएगी, लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में की गई एक और घोषणा को उनकी सरकार पूरा कर रही है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493