कर्नाटक भाजपा में परिवारवाद का जोर:पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक बीजेपी की कमान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र येदियुरप्पा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया. विजयेंद्र की आश्चर्यजनक नियुक्ति लोगों पर दिग्गज लिंगायत नेता येदियुरप्पा के प्रभाव की पार्टी नेतृत्व की स्वीकार्यता को रेखांकित करती है.

नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं. मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के राज्य नेतृत्व में बदलाव होगा.

पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक बीजेपी की कमान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र येदियुरप्पा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया. विजयेंद्र की आश्चर्यजनक नियुक्ति लोगों पर दिग्गज लिंगायत नेता येदियुरप्पा के प्रभाव की पार्टी नेतृत्व की स्वीकार्यता को रेखांकित करती है.
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र की तरह कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस नीत सरकार : भाजपा MLA जारकीहोली का दावा

कर्नाटक में JDS और BJP गठबंधन तय, लेकिन सीट शेयरिंग पर दिल्ली में होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक में पक्की हुई BJP-JDS की ‘दोस्ती’, जानें कितना बदल जाएगा सियासी गणित?
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक में पक्की हुई BJP-JDS की ‘दोस्ती’, जानें कितना बदल जाएगा सियासी गणित?
नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं. मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के राज्य नेतृत्व में बदलाव होगा.

इस बात की प्रबल संभावना थी कि भाजपा अपनी राज्य इकाई का प्रमुख किसी लिंगायत नेता को बनाएगी लेकिन परिवारवाद के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए पार्टी ने पहली बार विधायक बने नेता को इस पद पर नियुक्त किया है. भाजपा अक्सर अन्य दलों पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधती रही है. लेकिन इस नियुक्ति ने येदियुरप्पा के राजनीतिक महत्व को उजागर कर दिया है कि चुनावी राजनीति से बाहर होने के बावजूद उनका प्रभाव कायम है. येदियुरप्पा के बड़े पुत्र बी वाई राघवेंद्र लोकसभा के सदस्य हैं.

About Dharm Path

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493