नई दिल्ली: गौतम अडानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में फिर से शामिल हो गए हैं. शेयर बाजार में हाल में आई तेजी की वजह से गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के भाव बढ़े हैं और गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में 1.1 लाख करोड रुपए की वृद्धि हुई है. गौतम अडानी इस समय 66.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के रईस कारोबारी की सूची में 19 में नंबर पर पहुंच गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.
दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में 171 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अमेजन के जैफ बेजॉस और लग्जरी गुड्स ब्रांड लुई वित्तन के बर्नार्ड अर्नाल्ड 167 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ शामिल हैं.
मंगलवार को शेयर बाजार में दर्ज की गई भारी तेजी की वजह से गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है. इसके साथ ही गौतम अडानी के नेटवर्थ में भी वृद्धि हुई है. गौतम अडानी 66.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
दुनिया के अमीरों की टॉप सूची में टॉप पर एलन मस्क (Elon Musk) मौजूद हैं. करीब 228 अरब डॉलर के नेटवर्थ वाले एलन मस्क की टेस्ला इलेक्ट्रिक कार कंपनी है और उनके पास सोशल मीडिया साइट ट्विटर का भी मलिकाना हक है.
dharmpath.com dharmpath